शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आबंटन हेतु 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद, 18 अगस्त 2026/ अनुविभाग पिथौरा अंतर्गत आदर्श महिला स्व-सहायता समूह अठारहगुड़ी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अठारहगुड़ी तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान जबलपुर का समर्पण किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 9 के तहत उक्त समर्पित दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत अठारहगुड़ी एवं जबलपुर में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का नवीन आबंटन किया जाएगा।
उक्त दुकानों के संचालन के लिए विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रपत्र-एक में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन 31 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन अवधि में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया एवं निजामाबाद विधानसभा में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

Tue Aug 18 , 2026
अतरौलिया एवं निजामाबाद विधानसभा में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित आजमगढ़। संगठन सृजन अभियान के तहत आज अतरौलिया एवं निजामाबाद विधानसभा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाकिर सनादी, राज्य मंत्री, कर्नाटक सरकार एवं एआईसीसी प्रभारी–संगठन सृजन अभियान, आजमगढ़ की उपस्थिति में दोनों विधानसभा […]

You May Like

advertisement