
अतरौलिया एवं निजामाबाद विधानसभा में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
आजमगढ़। संगठन सृजन अभियान के तहत आज अतरौलिया एवं निजामाबाद विधानसभा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाकिर सनादी, राज्य मंत्री, कर्नाटक सरकार एवं एआईसीसी प्रभारी–संगठन सृजन अभियान, आजमगढ़ की उपस्थिति में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया गया।
इस अवसर पर पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल; डॉ. अमित कुमार राय, चेयरमैन, शिक्षक कांग्रेस; एवं बृजेश सिंह गाट, पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, बलिया कांग्रेस भी उपस्थित रहे। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शाकिर सनादी ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और जमीनी फीडबैक प्राप्त किया।
शाकिर सनादी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जमीनी स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है। इसके लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी बात सुनी जा रही है। अतरौलिया और निजामाबाद विधानसभा से प्राप्त फीडबैक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से प्राप्त सुझावों और फीडबैक को संगठन की आगामी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा, ताकि बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से आजमगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अतरौलिया एवं निजामाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव एवं जमीनी फीडबैक दिया है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उनके सुझावों को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए कांग्रेस को गांव, बूथ और मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही कांग्रेस की भविष्य की राजनीतिक एवं सांगठनिक सफलता का आधार बनेगा।
बैठक में रियाजुल हसन, राहुल राय, प्रवीण सिंह, , गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, मनोज सिंह, मो. आमिर, रविकांत त्रिपाठी, शान-ए-आलम बेग, केदार मौर्य, मो. अजमल, राम कुमार यादव, नजम शमीम , रमेश राजभर , सुनील सिंह , यदुनाथ सिंह, भजुराम यादव, शैलेंद्र सिंह, शीला भारती, सीमा भारती , मुरारी राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के संबंध में अपने सुझाव एवं विचार रखे।

