





मेहनाजपुर के चिल्लूपुर मोढ पर दो बाइक के आमने सामने टक्कर मे एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल
आजमगढ़ मेहनाजपुर – आजमगढ़ के मेहनाजपुर क्षेत्र में मेहनाजपुर देवगांव मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों के बीच आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। दो बाइकों में एक पर दो सवार थे, जबकि दूसरी पर एक युवक अकेला था। बाइकों की टक्कर के बाद सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गये। तीनो युवक टक्कर के कारण चोट लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया | जहां घायलों की गंभीर हालत देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया | एक युवक के परिजनों द्वारा pgi चक्रपानपुर ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मेहनाजपुर छेत्र के केबरवा चकिया कसरावल गाँव के चन्दन यादव पुत्र रामश्रय यादव उम्र 26 वर्ष मंगलवार को बाइक से लालगंज से दवा लेकर से देर शाम घर लौट रहे थे, तभी मेहनाजपुर देवगांव मार्ग के चिल्लूपुर मोढ के पास पर सामने से आ रहे विशाल प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 18 वर्ष, सुदामा पुत्र दीपचंद उम्र 22 वर्ष निवासी हैबतपुर दंडवल थाना मेहनाजपुर की बाइक की सीधी टक्कर हो गई। जिसमे मेहनाजपुर बरवा निवासी चन्दन यादव पुत्र रामाश्रय यादव उम्र 26 वर्ष की मौत हो गयी | चन्दन अपने 2 भाई 2 बहन मे दूसरे नंबर पर रहे |वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश सिंह उपनिरीछक विक्रांत मिश्रा,उपनिरीछक दीपक राय,उपनिरीछक प्रशांत पाण्डेय
मौके पर पहुंचे और उचित करवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए |


