21 सितंबर को होने वाले ऐतिहासिक नमो युवा रन को देखेगा पूरा देश : विश्राम कुमार मीणा

नशामुक्त समाज का संदेश देने के लिए होगी नमो युवा रन,कार्यक्रम में स्वच्छता पर रहेगा विशेष ध्यान, प्लास्टिक पर होगा पूर्णतया बैन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 सितंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 21 सितंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली नमो युवा रन ऐतिहासिक होगी और इस दिन इस नमो युवा रन को पूरा देश देखेगा। देश के 75 जिलों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से हरियाणा के दो जिलों में गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र को शामिल किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और प्लास्टिक पर पूर्णत बैन होना चाहिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को नमो युवा रन के आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में 21 सितंबर को 5 किलोमीटर लंबी नमो युवा रन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मैराथन का उद्देश्य केवल खेल भावना को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी है।
उन्होंने कहा कि इस दौड़ में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, रनिंग क्लब, खिलाड़ी, निजी उद्यम क्षेत्र के कर्मचारी, रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और आम नागरिक बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। यह आयोजन विकसित भारत और नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा। जिन सभी संस्थान को अपने बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की संख्या भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही बच्चों को लाने-लेजाने के लिए स्टाफ को नियुक्त किया जाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन का रूट मैप समय पर तैयार किया जाए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष योजना बनाई जाए। प्रतिभागियों को शुरुआत से लेकर समापन तक किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। दौड़ मार्ग पर जलपान केंद्र, मेडिकल सहायता टीमें और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि प्रतिभागियों को ऊर्जा और प्रेरणा मिलती रहे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सेवा पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती से हो गई तथा समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर होगा। इस दौरान समाज सेवा और जनजागरण से जुड़े अनेक कार्यक्रम होंगे, जिनमें नमो युवा रन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान शामिल हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नागरिकों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नमो युवा रन कार्यक्रम के लिए प्रशासन की तरफ से गुगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया हुआ है, जिस पर अभी तक 3000 से ज्यादा ने आवेदन किया है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वह जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए लिंक पर जाकर अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें और नमो युवा रन में हिस्सा ले।
इस बैठक में डीएमसी अमन कुमार, एसडीएम शाश्वत सांगवान, नगराधीश आशीष कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डीएसपी रोहताश, डीएसपी सुनील, आईटीआई प्राचार्य जगमोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व की सबसे बड़ी सांझी बनेगी आकर्षण का केन्द्र

Thu Sep 18 , 2025
विरासत एएचए सांझी उत्सव 21 सितंबर को। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया द्वारा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव- 2025 का आयोजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जायेगा। विरासत सांझी उत्सव में 30 फुट ऊंची […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored