थाना बिथरी चैनपुर पुलिस द्वारा गोवंशीय पशु के अवैध वध की तैयारी कर रहे 04 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ़्तार

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता

बरेली : थाना बिथरी चैनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर परसोना नहर से पहले दबिश दी गई। मौके से 04 अभियुक्त 1. जुनेद पुत्र साकिर निवासी कुतुब शाह की जारत थाना बारादरी, 2. राशिद पुत्र जावेद निवासी जगतपुर गोटिया थाना बारादरी, 3. नसीम पुत्र अमीनुद्दीन निवासी परसोना थाना बिथरी चैनपुर एवं 4. मोहम्मद फजर पुत्र नियाज अहमद निवासी परसोना थाना बिथरी चैनपुर, जनपद बरेली को एक सांड तथा उसे काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त नसीम एवं राशिद के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके से एक अन्य अभियुक्त मोहम्मद कासिम कुरैशी पुत्र रईस निवासी मोहल्ला कोर्ट थाना बारादरी, जनपद बरेली फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में गौवंशीय पशु को शाकिर खान पुत्र छोटे खान निवासी परसोना द्वारा उपलब्ध कराया जाना बताया गया है।
प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

21वीं वाहिनी के कैंप में एनसीसी कैडेट सीख रहे हैं सेना के तौर तरीके

Wed Aug 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : राजश्री इंस्टिट्यूट, रिठौरा में चल रहे 21वीं वाहिनी एनसीसी के दस दिवसीय कैंप में एनसीसी कैडेटो को सेना के अधिकारियों द्वारा कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप में थल सैनिक कैंप हेतु बालिका कैडेटों की टीम का चयन किया जा रहा है। […]

You May Like

advertisement