केयू के 14 अफ्रीकी विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की विशेष मुलाकात

हरियाणा के आतिथ्य और आत्मीयता से अभिभूत हुए अफ्रीकी विद्यार्थी, मुख्यमंत्री ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके 14 अफ्रीकी विद्यार्थियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुख्यमंत्री आवास पर विशेष मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए हरियाणा में उनके शैक्षणिक अनुभव, विश्वविद्यालय में बिताए समय तथा प्रदेश के लोगों के साथ उनके जुड़ाव के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने और अपने-अपने देशों में हरियाणा एवं भारत की सकारात्मक छवि के दूत बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों के साथ समूह चित्र एवं सेल्फी भी खिंचवाई, जिससे यह मुलाकात उनके लिए यादगार बन गई। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद विद्यार्थियों के अनुभवों को साझा करने के साथ भारत और अन्य देशों के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करते हैं।
विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, हरियाणा की परंपराओं और यहां के लोगों की आत्मीयता को करीब से जानने का अवसर मिला। उन्होंने हरियाणा के लोगों के सहयोग, अपनापन और सकारात्मक व्यवहार की विशेष रूप से सराहना की।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विदेशी विद्यार्थियों को इस विशेष संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सांस्कृतिक अनुभव और वैश्विक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के विदेशी सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, आईएएस अधिकारी अवनीत कौर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विदेशी विद्यार्थी सलाहकार प्रो. संजीव अग्रवाल तथा केयू उप निदेशक विदेशी विद्यार्थी सलाहकार प्रो. दीपक राय सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके इन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ संवाद के दौरान अपने अनुभव साझा किए और बताया कि हरियाणा में बिताया समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सम्मान एवं आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत प्रभात पुरी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन पर्व का आध्यात्मिक एवं भावपूर्ण आयोजन

Wed Aug 19 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 अगस्त :महंत प्रभात पुरी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी दीदी विद्यालय में पधारीं और छात्राओं को रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।ब्रह्माकुमारी दीदी ने छात्राओं को […]

You May Like

Breaking News

advertisement