हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों का पीछा—वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में

Oplus_131072

रिपोर्ट ::जफर अंसारी
स्थान.. हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो युवक लगातार युवती का पीछा करते रहे और उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते रहे। बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई के साथ बाइक पर थी और दोनों डर के साए में सड़कों पर चिल्लाते हुए खुद को बचाने की कोशिश करते रहे आरोपियों की हरकतें इतनी दुस्साहसपूर्ण थीं कि उन्होंने बीच सड़क पर भी युवती का पीछा करना नहीं छोड़ा इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती की घबराहट और आरोपियों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब

Thu Mar 19 , 2026
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब रिपोर्ट ::जफर अंसारीस्थान….हल्द्वानी आज़ से चैत्र नवरात्रों की शुरुआत हो गई है, अगले 9 दिन तक माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी, आज़ से हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत हो चुकी है, मंदिरो में आज़ सुबह […]

You May Like

advertisement