
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली तत्वावधान में अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट की अगुवाई में धार्मिक भावना से ओतप्रोत कछला गंगा जी से जल भरकर लाए कांवरियों का सैटलाइट बस स्टैंड पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया और उन पर फूलों की बारिश की गई l इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी ने धार्मिक भावना, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए गंगा जी से जल भरकर लाए कांवरियों की सकुशल यात्रा की मंगल कामना भी की l
गंगा जल भरकर लाए कवार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला; जिनमें से ज्यादातर युवा कवार्थी बेड़े में शामिल थे तथा कुछ महिलाएं व अधेड़ लोग भी शामिल थे जो भोलेनाथ के भजनों पर झूम-झूम कर कावर ले जा रहे थे और लोगों को आनंदित एवं रोमांचित भी कर रहे थेl कवार्थी बीच-बीच में भोलेनाथ का जय घोष करते हुए कावड़ यात्रा ले जा रहे थे, जिससे सुखद और धार्मिक भावना बह रही थीl
इस अवसर पर कवार्थियों का स्वागत करने वालों में सर्वश्री महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट, उपाध्यक्ष रमेश चंद श्रीवास्तव, महामंत्री सुरेश दिवाकर, उपाध्यक्ष उल्फत सिंह कठेरिया, कोषाध्यक्ष तीरथ मधुकर, महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेl


