उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: 900 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो की मौत, दो घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: 900 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो की मौत, दो घायल,

सागर मलिक

देहरादून विकासनगर के चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार चार व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

शनिवार को लोखंडी के पास लगभग 900 मी. नीचे खाई में कार गिरने की सूचना मिली। SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें चार लोग सवार थे।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा वाहन में सवार दो व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबिक अन्य दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: गंगा स्नान के लिए जा रही ग्रामीणों का वाहन पलटा, एक बच्चे की मौत, 5 घायल

Sat Mar 15 , 2025
सागर मलिक सार:पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा गांव की घटना, पांच लोग घायलहादसे में 11 साल के बालक की, होली खेलने के बाद गंगा नहाने जा रहे ग्रामीणों का लोडर वाहन पलट गया। हादसे में 11 साल के बालक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिनमें दो […]

You May Like

advertisement