
तेजीबाजार क्षेत्र के भूत भावन करशुल नाथ महादेव मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक–
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार क्षेत्र के भूत भावन करशुलनाथ महादेव मंदिर में सावन के अंतिम शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में लग गए, और यह क्रम देर देर दोपहर तक जारी रहा।
मंदिर के पुजारी अशोक गिरि और रमेश गिरि ने बताया कि सावन के अंतिम शनिवार को तीन हजार से अधिक भक्तों ने भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने धूप, दीप, नैवेद्य, फूल, माला, धतूर, मंदार, फल, मिष्ठान और बेलपत्र जैसी पूजन सामग्री अर्पित की।
पुजारियों के अनुसार, सामान्यतः प्रत्येक शनिवार और सोमवार को भी मंदिर में भक्त जलाभिषेक के लिए आते हैं, लेकिन सावन के अंतिम शनिवार को भक्तों की संख्या में विशेष वृद्धि देखी गई।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तेजीबाजार पुलिस के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी भी मंदिर परिसर में मुस्तैद रहीं।


