गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस सांस्कृतिक पुनर्निर्माण और नैतिक जागरण का भी साहित्य है : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन की रायपुर इकाई द्वारा पीएम.श्री. आडवाणी ऑरलिकन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीरगांव में आयोजित रामायण संवाद कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के संस्थापक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

थानेसर, संजीव कुमारी 23 अगस्त : गोस्वामी संत तुलसीदास और भगवान श्रीराम का संबंध अनन्य भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। तुलसीदास जी ने श्री राम के चरित्र को जन जन तक पहुँचाने के लिए रामचरितमानस जैसे महाकाव्य की रचना की और अपना संपूर्ण जीवन राम-भक्ति को समर्पित कर दिया। तुलसीदास जी के लिए राम केवल इष्ट नहीं, बल्कि उनके सर्वस्व और हृदय पति थे। उन्होंने वाल्मीकि रामायण को लोक भाषा अवधी में रचकर भगवान राम को आम आदमी के अति निकट ला दिया। यह विचार मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन की रायपुर इकाई द्वारा पीएम.श्री. आडवाणी ऑरलिकन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीरगांव में आयोजित रामायण संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ। पी एम. श्री. आडवाणी ऑरलिकन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर पहुंचने पर मुख्य अतिथि मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
रामायण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा श्रीरामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसी की काव्य रचना का मूल उद्देश्य लोकमंगल की भावना है। लोकमंगल का विधान तभी हो सकता है जब समाज एवं परिवार में नैतिक मूल्यों की स्थापना हो। तुलसी की दृष्टि रामकथा के माध्यम से आदर्श जीवन मूल्यों की स्थापना पर ही केन्द्रित थी। समाज में आदर्शवादी मूल्यों के साथ साथ तुलसी ने पारिवारिक आदर्श के रूप में विभिन्न पात्रों को प्रस्तुत किया है। तुलसी के राम भारतीय जनता के नैतिक गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं। डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस सांस्कृतिक पुनर्निर्माण और नैतिक जागरण का भी साहित्य है। तुलसीदास ने उस राम को जन जन तक पहुंचाना, जो केवल मंदिरों और शास्त्रों के नहीं, बल्कि लोकजीवन के भी राम हैं। यही कारण है कि रामचरितमानस घर-घर पहुंचा, लोकगीतों में उतरा, रामलीलाओं का आधार बना और भारतीय जनमानस की सांस्कृतिक स्मृति का अभिन्न भाग हो गया।उनकी भाषिक क्षमता भी असाधारण थी। आज देश की युवा पीढ़ी के लिए तुलसीदास का जीवन बहुत प्रासंगिक है। तुलसीदास इसलिए केवल अतीत के महाकवि नहीं हैं। वे भारतीय सांस्कृतिक चेतना के ऐसे शिल्पी हैं, जिन्होंने शब्दों के माध्यम से समाज की स्मृति को बचाया, राम के माध्यम से लोकमंगल का आदेश दिया और जनभाषा के माध्यम से भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पी एम. श्री. आडवाणी ऑरलिकन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश सिरमौर ने की। मातृभूमि सेवा मिशन मध्य प्रदेश के संयोजक अशोक शर्मा ने मिशन के देशव्यापी सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मातृभूमि सेवा मिशन के रायपुर संयोजक एवं जिला समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी अरुण शर्मा ने आभार प्रकट किया। रामायण संवाद में उपस्थित सभी अतिथियों को मातृभूमि सेवा मिशन रायपुर इकाई द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवंबर-2026 में होगा विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन : पं ज़िले सिंह पिचौलिया

Sun Aug 23 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – उमेश कुमार दूरभाष – 9416191877 ब्राह्मण कल्याण आयोग बनाने की घोषणा को लागु करे हरियाणा सरकार। कुरुक्षेत्र, आज 23 अगस्त 2026 को सैनी समाज भवन कुरुक्षेत्र में हरियाणा के ब्राह्मणों का सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं श्रावनी तथा रक्षा बंधन का पर्व श्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement