
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश कुमार दूरभाष – 9416191877
ब्राह्मण कल्याण आयोग बनाने की घोषणा को लागु करे हरियाणा सरकार।
कुरुक्षेत्र, आज 23 अगस्त 2026 को सैनी समाज भवन कुरुक्षेत्र में हरियाणा के ब्राह्मणों का सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं श्रावनी तथा रक्षा बंधन का पर्व श्री अशोक शर्मा कीअध्यक्षता में संपन्न हुआ इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ. ए पी साँवरिया संरक्षक ब्राह्मण महासभा रहे मंच का संचालन राजकुमार वत्स ने किया इस सम्मेलन में हरियाणा भर से ब्राह्मणों के 18 घटकों ने हजारों की संख्या में भाग लिया पं. जिले सिंह पिचौलिया प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा हरियाणा ने हजारों की संख्या में प्रतिष्ठित विप्र बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग का गठन करने व भगवान परशुराम के प्रक्टोत्सव दिवस को सरकारी तौर पर मनाने की घोषणा हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी ने 14 दिसम्बर 2024 को अपने मुख्यमंत्री निवास पर की थी लेकिन अभी तक न तो ब्राह्मण कल्याण आयोग बना और न ही अन्य महापुरुषों की भांति भगवान श्री परशुराम का प्रक्टोत्स्व दिवस मनाया गया जिससे ब्राह्मण समाज में काफ़ी रोश प्रकट किया तथा हरियाणा का ब्राह्मण अपनी दशा व दिशा तय करने तथा आगामी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए नवंबर-2026 में एक विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन करने जा रहा है।जिसमें पूरे हरियाणा व भारत भर से लाखों की संख्या में ब्राह्मण भाग लेंगे
श्री सतीश गौत्तम महासचिव ब्राह्मण महासभा हरियाणा श्री कुलदीप भारद्वाज युवा अध्यक्ष हरियाणा एवं श्री नरेश गौड़ उपाध्यक्ष हरियाणा ने सयुक्त ब्यान में कहा कि आज समय आ गया है ब्राह्मओं के सभी 18 घटकों ने एक साँझा मंच पर इकट्ठा हो जाना चाहिए।
आरक्षण का लाभ आरक्षित वर्ग के सभी SC, BC, व EWS के 36 बिरादरी के गरीब व्यक्तियों को एक कानून बना कर एक समान लाभ मिले।
हिंदुओं के मंदिरों का अधिग्रहण समाप्त करो और पूजा करवाने का अधिकार सिर्फ ब्राह्मण को हो मंदिरो से प्राप्त धन राशि ब्राह्मण संस्थाओ गौशालाओ शिक्षा एवं स्वास्थ पर खर्च हो।
हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन हो। गांव गुहाण्ड और माता पिता का गौत्र छोड़ कर और माता पिता की सहमति से लड़के लड़की को शादी करने का अधिकार मिले लिव इन रिलेसन व समलैंगिक जैसे असमाजिक कानून समाप्त किये जावें इस अवसर पर कुलदीप गोल्डी राजिंदर कौशिक सुभाष गौड़ रामकुमार फरल शशिपाल सुन्दर लाल रमेश भट्ट शीतल शर्मा कृष्ण गोपाल सोहन लाल जांगड़ा ब्रिज राजकुमार धीमान रामनिवास इत्यादि ने भाग लिया।

