प्रशिक्षण मे भाषा और गणित विषय की मजबूती पर दिया जोर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, एफएलएन प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण मे ब्लॉक के कुल 100 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और बच्चों में आधारभूत भाषा एवं गणितीय दक्षताओं को विकसित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये प्रशिक्षण कस्बे के हाईवे किनारे स्थित एक स्कूल पर आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्य पुस्तिकाओं, शिक्षक डायरी, शिक्षक संदर्शिका तथा नवीन शिक्षण तकनीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। एआरपी आशीष शर्मा, संगीता मित्तल, राजीव वैश्य, पूजा चौधरी, भगवान दास गंगवार ने अपने अपने विषयों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए गतिविधियों को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने के तौर-तरीके भी बताए गए। बीईओ भानुशंकर गंगवार ने शिक्षकों से प्रशिक्षण को अपने-अपने स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही। इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री बांके बिहारी मंदिर में बाबा भोलेनाथ का अभिषेक एवं शिव जी की बारात संपन्न

Thu Aug 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में श्री राधा रानी जी 56 भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति द्वारा बांके बिहारी मे बाबा भोलेनाथ का अभिषेक छप्पन भोग के साथ शिवजी की बारात निकाली गई, सारा कार्यक्रम बांके बिहारी की महिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement