“अधिक मास मे कथा सुनने अधिक पुण्य मिलते आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी”

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : स्थित राजेंद्र नगर में बांके बिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस में’ वृंदावन धाम से पधारे आचार्य श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने’ श्रीमद् भागवत का महत्व सुनते हुए भक्ति महारानी की कथा को सुनते हुए बताया’ भक्ति महारानी का उत्पत्ति द्रवण देश में हुई’ और वृद्धि कर्नाटक प्रदेश में हुई, कहीं-कहीं महाराष्ट्र में भी भक्ति को सम्मान प्राप्त हुआ’ लेकिन जैसे ही गुजरात प्रदेश में भक्ति पहुंची तो भक्ति जीर्ण हो गई’ उनके दोनों पुत्र ज्ञान और वैराग्य युवा हो गए’ भक्ति महारानी जब कलयुग के वेग को सही नहीं पाई तो’ वृंदावन धाम की तरफ प्रस्थान किया’ वृंदावन पहुंचने बाद वृंदावन में भक्ति युवा हो गई’ लेकिन ज्ञान और वैराग्य बूढ़े हो गए’ नारद जी की कृपा से उन्हें श्रीमद् भागवत की कथा श्रवण कराई’ सनत कुमारों ने इससे ज्ञान और वैराग्य पुनः युवा हो गए’ भक्ति महारानी के कष्ट दूर हुए”यह कथा पुरुषोत्तम मास अधिक मास में कथा चल रही है’ आचार्य जी ने बताया अधिक जो महीना है’ उसमें अधिक पुण्य प्राप्त होता है’ यह महीना 13 महीना कहलाता है ‘ और 32 मास 16 दिन बीतने के बाद यह महीना प्राप्त होता है’ यह महीना वैसे तो मलमास कहलाता क्योंकि इसका कोई स्वामी नही था ‘लेकिन भगवान के सामने यह मलमास जाकर के रोने लगा’ प्रभु सभी लोग मुझको तिरस्कार की भावना से हीन भावना से देख रहे हैं ‘हे प्रभु आप मुझ पर कृपा करिए ‘आप सभी भक्तों के कष्टों को दूर कर सकते हैं’ मुझे भी अनाथ से सनाथ करिए’ तब भगवान श्री कृष्ण ने कहा आज से तुम्हें मेरे नाम से ही लोग जानेंगे’ आज से तुम्हारा नाम पुरुषोत्तम मास कहलाया जाएगा’ इस मास को वरदान दिये’ जो व्यक्ति जितने पुण्य ‘दान’ कथा’ पूजन’ हवन करेगा ‘ उसको लाखों गुना पुण्यों की प्राप्ति होगी’ यदि कोई पाप इस मास में करता है तो पाप भी लाख गुण उसका परिणाम प्राप्त होता है ‘इस महीने को मलमास कहना भगवान की निंदा के समान पाप लगता है ‘इसलिए दान कथा पूजा पाठ अवश्य करे अधिक से अधिक पुण्यों की प्राप्ति होगी’ । इस मौके पर ‘प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश भाटिया’ दीपक भाटिया, विनोद खंडेलवाल’ जोगेंद्र सिंह’ सुष्मिता सिंह’ दिनेश जुनेजा , मीडिया प्रभारी पवन कालरा,राकेश कपूर ‘ अन्य श्रोतागण पधारे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा दशहरा एवं भीषण गर्मी के चलते नागरिक सुरक्षा अलखनाथ प्रखंड के वार्डन पोस्ट शाहबाद के वार्डनों एवं ज्ञानदीप सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया शर्बत वितरण

Wed May 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : गंगा दशहरा एवं भीषण गर्मी के चलते नागरिक सुरक्षा बरेली के अलखनाथ प्रखंड के वार्डन पोस्ट शाहबाद के वार्डनों एवं ज्ञानदीप सेवा समिति के सदस्यों द्वारा शरबत वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त व्यापारी एवं महिलाओं के सहयोग से यह कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement