साइबर ठगी का खुलासा 84 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

20 राज्यों के 73 साइबर ठगी मामलों से जुड़ा बैंक खाता, कमीशन पर खाते उपलब्ध कराते थे आरोपी

आजमगढ़।साइबर क्राइम देशभर में फैले एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए लगभग 84 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड और 3,860 रुपये नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना की टीम ने प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त एक संदिग्ध बैंक खाते की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि निशा मनीपावर सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के नाम से संचालित एक्सिस बैंक खाते के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग और “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर देशभर के लोगों से साइबर ठगी की गई।
20 राज्यों से दर्ज हुईं 73 शिकायतें पुलिस के अनुसार, संबंधित बैंक खाते के खिलाफ 20 राज्यों से 73 NCRP शिकायतें दर्ज थीं। जांच में सामने आया कि इन मामलों में कुल 83,94,17,664 रुपये की साइबर ठगी हुई है। इसके बाद थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।कमीशन के बदले साइबर ठगों को सौंपा बैंक खाता
पूछताछ में खुलासा हुआ कि फर्म के निदेशक आनंद रॉव और सुनील ने अपनी कंपनी का बैंक खाता कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। बाद में प्रशांत सिंह उर्फ लकी ने खाते की जानकारी अपने सहयोगी मोनू सिंह को दी, जिसके जरिए ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता था। सभी आरोपियों को पहले से तय प्रतिशत के हिसाब से कमीशन मिलता था।
सिर्फ चार दिनों में खाते से हुआ 4.85 करोड़ रुपये का लेन-देन
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 14 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 के बीच मात्र चार दिनों में इस बैंक खाते से 4.85 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।ये गिरफ्तार आरोपी आनंद रॉव निवासी कौरा गहनी, थाना दीदारगंज
सुनील निवासी सिसवारा नरवे, ठेकमा
प्रशांत सिंह उर्फ लकी निवासी पुष्पनगर, थाना दीदारगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और ठगी की रकम के अंतिम लाभार्थियों की भी तलाश की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के श्री बालाजी आरोग्यम हॉस्पिटल में अत्याधुनिक 'फाइब्रोस्कैन 630 एक्सपर्ट' मशीन का भव्य शुभारंभ

Fri Jul 17 , 2026
लिवर और प्लीहा (Spleen) की गंभीर बीमारियों की जांच के लिए क्षेत्र में पहली बार आई विश्व की सबसे उन्नत ‘नॉन-इनवेसिव’ तकनीक, मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : पुराने बस स्टैंड के पीछे स्थित शहर के प्रतिष्ठित ‘श्री बालाजी आरोग्यम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड’ में आज […]

You May Like

Breaking News

advertisement