धूमन सिंह किरमच बने हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

पीपुल्स आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सौंपी जिम्मेदारी, जिला स्तर तक संगठन विस्तार पर रहेगा जोर।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 अगस्त : कुरुक्षेत्र निवासी धूमन सिंह किरमच को हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीपुल्स आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीएआई) की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और सलाहकार प्रवीण डबास ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर धूमन सिंह किरमच ने पीएआई नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा में आर्म रेसलिंग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में एसोसिएशन की इकाइयों का विस्तार किया जाएगा और गांव से शहर तक छिपी युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन पर्याप्त अवसर और मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते। एसोसिएशन का लक्ष्य ऐसी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना होगा।
किरमच ने कहा कि आर्म रेसलिंग एक प्राचीन और लोकप्रिय खेल है। इसे योजनाबद्ध तरीके से युवाओं के बीच ले जाने की आवश्यकता है। खेल गतिविधियों के विस्तार से युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा खेलों तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियों से प्रेरणा लेते हुए एसोसिएशन हरियाणा को आर्म रेसलिंग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का प्रयास करेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क दुघर्टना में साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत

Mon Aug 31 , 2026
सड़क दुघर्टना में साइकिल सवार वृद्ध की हुई मौत– ✍🏻 विजय दुबे तेजीबाजार -(जौनपुर)–तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गैरीकलां में तेजीबाजार-जौनपुर रोड पर एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 70 वर्षीय मुन्नीलाल नाविक ने अस्पताल में दम तोड़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement