दिल्ली हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई,भाई की मौत,वहन गंभीर घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, रविवार शाम को दिल्ली हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई।हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई।जबकि उसकी बहन गंभीर घायल।अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने शब कब्जे में ले लिया है।सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे।
गांव कुरतरा निवासी छोटे का 15 वर्षीय पुत्र शाहजिल रविवार को बाइक के द्वारा अपनी छोटी वहन महनूर के साथ मीरगंज किसी रिश्तेदारी में गया था। शाम को वह वापस लौट रहा था। हाइवे के बल्लिया ढाल पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार शाहजिल और उसकी वहन गंभीर घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एंबुलेंस के द्वारा पास के एक मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां डाक्टर ने शाहजिल को मृत घोषित कर दिया।जबकि उसकी वहन गंभीर घायल है।उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस ने शब को कब्जे में ले लिया है।पोस्टमार्टम को भेज रही है।जबकि परिजन बगैर पोस्टमार्टम के शब की मांग कर रहे है।सीओ हाइवे ने बताया शब को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामगंगा नदी के तटीय एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर वर्तमान बाढ़ स्थिति का लिया जायजा

Mon Aug 31 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर द्वारा रामगंगा नदी के तटीय एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर वर्तमान बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नदी के जलस्तर, तटीय क्षेत्रों की स्थिति तथा बाढ़ से संभावित प्रभाव […]

You May Like

Breaking News

advertisement