
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार सदर द्वारा रामगंगा नदी के तटीय एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण कर वर्तमान बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नदी के जलस्तर, तटीय क्षेत्रों की स्थिति तथा बाढ़ से संभावित प्रभाव के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।
वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति सामान्य है तथा किसी प्रकार की आपात स्थिति नहीं है। निरीक्षण के दौरान जनहानि एवं पशुहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही, कृषि भूमि के कटान की स्थिति का भी स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निगरानी एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उपजिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को रामगंगा नदी के जलस्तर एवं तटीय क्षेत्रों की स्थिति पर सतत एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने तथा जलस्तर में वृद्धि अथवा किसी अन्य आकस्मिक स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


