प्रदेश के तीन हजार विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

एसवीएसयू और इंफोसिस एथनस के बीच हुआ समझौता, विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों को एआई, कम्युनिकेशन, सॉफ्ट स्किल और इंटरव्यू के सिखाए जाएँगे गुर।

पलवल, 31 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय और इंफोसिस फाउंडेशन के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण करार हुआ है। इसके अंतर्गत प्रदेश के तीन हजार विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण सभी स्ट्रीम के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इसमें यूनिवर्सिटी, कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इंफोसिस एथनस के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित शहारे के साथ इस समझौता ज्ञापन का आदान- प्रदान किया। इस पहल के लिए कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने इंफोसिस एथनस के सीनियर मैनेजर सिरिल फिलिप
और एसीडी डिपार्टमेंट की संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता को बधाई दी।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में एआई, कम्युनिकेशन और इंटरव्यू स्किल्स सिखाए जाएंगे। तीन दिन में 18 घंटे का यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा। साथ ही इसमें संबंधित संस्थान की फैकल्टी को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए रोजगार प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। एसवीएसयू का उद्देश्य है कि विद्यार्थी अपनी डिग्री पूरी करने के बाद किसी बेसिक स्किल की कमी के कारण रोजगार से वंचित ना रहे।
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इस साझेदारी के लिए इंफोसिस एथनस के अधिकारियों को बधाई दी और इस योजना को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने का आह्वान किया।
मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग की संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता ने बताया कि इस समझौते के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न संस्थानों के तीन हज़ार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें जॉब रेडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शिखा गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण का सारा खर्च इंफ़ोसिस सीएसआर के अंतर्गत वहन करेगा। उन्होंने इंफोसिस एथनस के सीनियर मैनेजर सिरिल फिलिप और क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित शहारे का आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर इंडस्ट्री रिलेशंस एंड एलुमनी अफेयर्स डिपार्टमेंट की निदेशक चंचल भारद्वाज, डीन प्रोफ़ेसर डीवी पाठक, कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की चेयर पर्सन प्रोफेसर ऊषा बतरा, प्राचार्य सतेंद्र कुमार और सचिन भी उपस्थित थे।
कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में एमओयू को आदान- प्रदान करते इंफोसिस एथनस के अधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Mon Aug 31 , 2026
शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार : प्रो. सोमनाथ सचदेवा कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी। थानेसर, संजीव कुमारी 31 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार को तीन शिक्षकों व दो गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement