लम्बित ऋण मामलों में बैंकों के सहयोग से ऋण वितरण की की जाएगी कार्यवाही : अमन कुमार

एक से 30 सितंबर तक लगेंगे लोक कल्याण मेले, नगरपालिकाओं में लगेंगे मेले, डीएमसी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 31 अगस्त : जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 1 से 30 सितंबर तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान नगर परिषद सहित जिले की सभी नगर पालिकाओं में विशेष कैंप एवं लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा।
डीएमसी अमन कुमार ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि इस विशेष अभियान के दौरान नए पात्र पथ विक्रेताओं का पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पंजीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वीकृत, लेकिन लंबित ऋण मामलों में बैंकों के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई कर ऋण वितरण करवाया जाएगा। नए ऋण आवेदनों के प्रसंस्करण और बैंकों में लंवित मामलों के निपटारे पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त निष्क्रिय लाभार्थियों को पुन: डिजिटल माध्यम से योजना से जोडऩे और उनके यूपीआई, क्यूआर कोड को सक्रिय करवाने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत क्रेडिट कार्ड व सामाजिक आर्थिक प्रोफाइलिंग की मिलेगी सुविधा इस पात्र पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करवाने के साथ-साथ उनके तथा उनके परिवारों की सामाजिक- आर्थिक प्रोफाइलिंग भी की जाएगी। इसके अलावा स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत पथ विक्रेताओ एवं उनके परिवारों को 8 सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोडक़र उनका लाभ दिलाने का कार्य भी किया जाएगा। पात्र पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल के भव्य स्वरूप और शानदार उपलब्धियों की कायल हुईं हरियाणा की चीफ पोस्टमास्टर जनरल

Mon Aug 31 , 2026
श्रीमती बादल ने राज्यपाल की दूरदर्शी सोच और कर्मनिष्ठा की सराहना की। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 31 अगस्त : हरियाणा की चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती मनीषा बंसल बादल ने गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत की कर्मस्थली गुरुकुल कुरुक्षेत्र का दौरा किया। उनके आगमन पर गुरुकुल के व्यवस्थापक श्री रामनिवास आर्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement