
आजमगढ़। शहर के बेलइसा क्षेत्र में (बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने) सोमवार को ‘अर्बन राइज इंडिया निधि लिमिटेड’ का भव्य शुभारंभ हुआ। संस्थान का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर शिव कुमारी सिंह (पत्नी सूर्य प्रताप सिंह), सुमित चौबे, सिद्धार्थ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने प्रोप्राइटर/डायरेक्टर शिव कुमारी सिंह को आजमगढ़ सहित पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में संस्था की शुरुआत करने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
निम्न व मध्यम वर्ग तथा छोटे व्यापारियों पर केंद्रित सेवाएं
संस्था के एचआर एवं सेल्स हेड विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन राइज इंडिया निधि लिमिटेड का मुख्य उद्देश्य निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों में बचत की आदत को बढ़ावा देना तथा छोटे व्यापारियों को माइक्रोफाइनेंस उपलब्ध कराकर उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है।
बचत योजनाएं और आकर्षक ब्याज दरें
विपिन कुमार सिंह ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा दैनिक आरडी, मासिक आरडी और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं:
- दैनिक आरडी की शुरुआत: महज ₹50 से की जा सकती है।
- योजनाओं की अवधि: 2 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक रखी गई है।
- आकर्षक ब्याज दर: उपभोक्ताओं को 8.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक ब्याज दर दी जा रही है।
डोर-टू-डोर कलेक्शन व रोजगार के अवसर
संस्था के एडवाइजर स्वयं बाजार में जाकर ग्राहकों को डोर-टू-डोर कलेक्शन की सुविधा प्रदान करेंगे। इसके अलावा, आगामी वित्तीय वर्ष में पूर्वांचल में 4 से 5 नई शाखाएं खोलने की योजना है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए संस्था से जुड़कर काम करने और रोजगार प्राप्त करने के नए अवसर भी सृजित होंगे।
ग्राहकों का विश्वास ही प्राथमिकता
मीडिया से बातचीत में डायरेक्टर शिव कुमारी सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, सुमित चौबे और सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग की विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरना ही संस्था की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर भाजपा नेता जयनाथ सिंह, अरविंद जायसवाल, स्वतंत्र देव सिंह मुन्ना, डॉ. मनीष त्रिपाठी, सत्यम गुरु सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे और संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

