
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, रहपुरा रोड़ पर स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में 119 मीरगंज विधानसभा की मंडल कार्य समिति सत्यापन एवं प्रवास योजना के तहत मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता फतेहगंज पश्चिम मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने की। बैठक में मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, जिला मंत्री संजय चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जिला मंत्री मंजू कोरी, डॉक्टर नरोत्तम मौर्य, सूरज राठौर, भाजपा नेता सचिन चौहान, दीपक तोमर, अमित सिंह, ओमेंद्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह, अमित साहू, सूबेदार मेजर राम सिंह, राजेश राजपूत, मुनेंद्र शर्मा, दौलत राम, उमेश राठौर, गौरव मिश्रा, जतिन चौहान, उमेश राठौर, राघवेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, संध्या शर्मा, कंचन सिंह, गुड्डी सिंह, करुणा शर्मा, विमला देवी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।


