गीता के संदेश हमें सत्य, कर्म और सदाचार की राह दिखाते हैं : पूजा शर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व।

कुरुक्षेत्र, 3 सितंबर : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनके विभिन्न स्वरूपों तथा श्रीमद्भागवत गीता के प्रेरणादायक संदेशों को विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा दसवीं की उमीका एवं अध्यापिका मुस्कान ने कुशलतापूर्वक किया। उन्होंने प्रभावशाली मंच संचालन के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक एवं सुव्यवस्थित बनाए रखा। कक्षा सातवीं की कुंज एवं नेहा ने कविता के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों को प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा सातवीं की परिधि ने अपने विचारों के माध्यम से श्रीकृष्ण के उपदेशों एवं गीता के संदेशों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कक्षा तृतीय के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला के विभिन्न प्रसंगों एवं श्रीकृष्ण के अनेक रूपों का सुंदर मंचन किया। कक्षा पंचम के विद्यार्थियों ने भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण किंडरगार्डन के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण का मनमोहक स्वरूप धारण करना रहा। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी मासूमियत और मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना दिया।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए दही-हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। दही-हांडी कार्यक्रम ने पूरे आयोजन में उमंग और उल्लास का रंग भर दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश हमें सत्य, कर्म, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम भक्तिमय, आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू स्कूल में दही हांडी ने जमाया रंग

Fri Sep 4 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पलवल,3 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यालय के चारों हाउस […]

You May Like

Breaking News

advertisement