प्रीमियर लीग का विधिवत उद्घाटन

रायबरेली
रिपोर्ट- विपिन राजपूत

राहुल गांधी का रायबरेली दौरा

कांग्रेस नेता एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी भुएमऊ स्थित सांसद आवास से आईटीआई ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने प्रीमियर लीग का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं स्थानीय नागरिकों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
राहुल गांधी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और खेल को युवाओं के सर्वांगीण विकास का अहम माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना सिखाता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।
आईटीआई ग्राउंड कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी नगर पालिका अध्यक्ष के आवास के लिए रवाना हुए, जहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उनके कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के देशव्यापी मनरेगा बचाव अभियान के तहत आगे के दौरे प्रस्तावित हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा को समाप्त किये जाने के विरूद्ध कॉंग्रेस ने किया चौपाल

Wed Jan 21 , 2026
चन्दौली। *मनरेगा को समाप्त किये जाने के विरूद्ध कॉंग्रेस ने किया चौपाल । आज दिनाँक – 20 जनवरी दिन मंगल वार को ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी नियामताबाद चंदौली के तत्वाधान में ग्राम सभा कुंडलियां में ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी योजना का […]

You May Like

Breaking News

advertisement