एसवीएसयू स्कूल में दही हांडी ने जमाया रंग

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पलवल,3 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यालय के चारों हाउस के बीच दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी हाउसों के विद्यार्थियों ने टीम भावना और उत्साह के साथ भाग लिया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर बच्चों और अध्यापकों के चेहरे खुशी और उत्साह से चमकते हुए दिखाई दिए। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने प्रिय अध्यापकों की भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अलग-अलग विषयों के अध्यापकों का अभिनय करते हुए उनकी शिक्षण शैली और व्यक्तित्व को बड़े ही रोचक एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और प्रस्तुति के आधार पर विभिन्न विशेष टाइटल भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा छठी के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण, राधा, राधा-कृष्ण तथा गोप-गोपियों की सुंदर वेशभूषा में सजकर आए और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों द्वारा किया गया कैटवॉक भी कार्यक्रम का आकर्षण बना रहा। रंग-बिरंगी पोशाकों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर को ब्रज की सुंदर झांकी जैसा बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, प्रेम, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, वहीं शिक्षक दिवस हमें अपने जीवन को दिशा देने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थियों के लिए रस्सा खींच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। लड़कियों की रस्सा खींच प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कों की रस्सा खींच प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।
दही हांडी प्रतियोगिता में दम दिखाते विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि में भी बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है जन्माष्टमी महोत्सव

Fri Sep 4 , 2026
मथुरा वृंदावन की तरह देश विदेश से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आते है श्रद्धालु।संसार के कोलाहल और द्वंद्व के बीच संतुलन साधने का शाश्वत कृष्ण-सूत्र। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 3 सितंबर : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि में भी बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement