
(पंजाब) फिरोजपुर 03 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
बसंत कुमार वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर की ओर से सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा फिरोजपुर छावनी-पटना-फिरोजपुर छावनी आरक्षित त्यौहार स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा:-
04616/04615 फिरोजपुर छावनी-पटना-फिरोजपुर छावनी आरक्षित त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस।
आरक्षित त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04616 फिरोजपुर कैंट से पटना के लिए दिनांक 06.10.2026 से 24.11.2026 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक मंगलवार को खुलेगी। यह आरक्षित त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04616 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 30 घंटे बाद शाम 18:35 बजे पटना पहुँचेगी।
आरक्षित त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04615 पटना से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 07.10.2026 से 25.11.2026 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक बुधवार को खुलेगी। यह आरक्षित त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04615 पटना से रात्रि 20 :20 बजे प्रस्थान करके लगभग 27 घंटे बाद रात्रि 23:55 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में ये आरक्षित त्यौहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मोगा, लुधियाना, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, आलमनगर, उतरेटिया, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), जंघई, वाराणसी, प. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा तथा दानापुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इसमें वातानुकूलित 2 टियर (1 कोच), वातानुकूलित 3 टियर (2 कोच), स्लीपर (09 कोच) एवम् जनरल श्रेणी (6 कोच) के कोच लगे हुए है।
रेलयात्रियों से आग्रह है कि वे त्योहार स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाये और अपनी यात्रा सुगम और आसान बनाए।


