संत की समाज एवं मानव कल्याण के प्रति भी जिम्मेदारी है : महंत राजेंद्र पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने किया लक्ष्मी पूजन।

कुरुक्षेत्र, 28 फरवरी : जग ज्योति दरबार में फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर मां लक्ष्मी अनुष्ठान का आयोजन किया गया। साथ ही 1 मार्च को आयोजित होने वाले फुलेरा दूज उत्सव पूजन के लिए भी महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में व्यवस्था की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्तिभाव से पूजन में भाग लिया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि संत का कार्य केवल धर्म प्रचार नहीं है। संत की समाज एवं मानव कल्याण के प्रति भी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस मौके पर सर्वकल्याण की कामना करते हुए कहा कि सभी को अपने क्षेत्र के विकास, आपसी सौहार्द और आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देना चाहिए। यह नैतिक ज़िम्मेदारी भी है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हर बुद्धिजीवी एवं विद्वान को पता है कि सनातन के साथ अध्यात्मवाद का बड़ा गहरा रिश्ता रहा है और हमारा सनातन अध्यात्म के साथ-साथ समाज के उत्थान की भी बात करता है। इस अवसर पूजन के उपरांत भजन संकीर्तन भी हुआ। इस मौके पर राधे श्याम गर्ग, अनामिका गर्ग, अंशिका गर्ग, दीप्ती, विजय कुमार, यशेंद्र गुप्ता, हर्ष कुमार, विजय राठी, अजय राठी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोली लगने से युवक हुआ घायल

Sat Mar 1 , 2025
मेहनगर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिहां गांव में शुक्रवार की रात आयोजित पूजा कार्यक्रम में गोली चल गई। पैर में गोली लगने से पूर्व एमएलसी का चालक घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व एमएलसी कमला यादव के गांव मौली मनिहां निवासी चौकीदार निर्मल […]

You May Like

Breaking News

advertisement