मा0 विधायक ने माटीकला कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक किए वितरित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम एवं माटीकला टूल-किट्स वितरण योजनान्तर्गत निःशुल्क माटीकला विद्युत चालित चाकों का वितरण मुख्य अतिथि मा0 विधायक कैन्ट संजीव अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक द्वारा माटीकला का कार्य कर रहे कारीगरों एवं शिल्पियों को माटीकला के उपयोग एवं इससे होने वाले अनेकानेक लाभों के बारे में बताया गया तथा परम्परागत मिट्टी की वस्तुओं को बनाने के लिए प्रयोग किये जाने वाले पुराने पत्थर के चाक के स्थान पर नये विद्युत चालित चाक का उपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन कर लाभ अर्जित करने के लिए उपस्थित कारीगरों एवं शिल्पियों को प्रोत्साहित किया गया ताकि कम श्रम एवं अधिक उत्पादन होने से आमदनी में बढोतरी हो सके। इस समारोह में उपस्थित कारीगरों एवं शिल्पियों के साथ-साथ आम जनमानस को भी मिट्टी से बनी वस्तुओं के अधिकाधिक प्रयोग करने पर बल दिया गया।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता द्वारा उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित स्वरोजगार परक विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए माटीकला के कारीगरों एवं शिल्पियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।इस अवसर अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सांसद डिम्पल यादव का मनाया गया जन्मदिन

Fri Jan 16 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मैनपुरी की लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास एवं सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवजन सभा के प्रदेश सचिव किशन यादव ने […]

You May Like

advertisement