मध्य प्रदेश/ रीवा सुरताल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ

मध्य प्रदेश/ रीवा सुरताल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ..

स्टेट हेड/ राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934

रीवा की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मिला मंच, 17 जून को सेलिब्रिटी नाइट में प्रियंका चटर्जी व दीपक अंश देंगे प्रस्तुति

रीवा। विंध्य सत्ता
कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में सुरताल महोत्सव के 33वें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। स्वर्गीय मुकेश दुबे की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 14 से 17 जून तक किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य विंध्य अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि अपर कमिश्नर नीतू माथुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने गीत प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजक डॉ. प्रवीर दुबे द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतिभाओं का मंच बना सुरताल महोत्सव

चार दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन बघेली गीत और कराओके गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
15 जून को बेस्ट डांसर अवॉर्ड प्रतियोगिता होगी, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी किड्स, जूनियर, सीनियर, युगल एवं समूह नृत्य भाग लेंगे।
16 जून को बेस्ट सिंगर अवॉर्ड प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग के गायक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

इस महोत्सव में रीवा के साथ-साथ सतना, सीधी, शहडोल, कटनी, जबलपुर, प्रयागराज, सिंगरौली, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर से भी प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

17 जून: सेलिब्रिटी नाइट में होगा सुरों का संगम

समारोह का समापन 17 जून को दोपहर 3 बजे (ओल्ड इज़ गोल्ड सेलिब्रिटी नाइट) के साथ होगा। इस संगीतमय संध्या में देशभर के ख्यातिप्राप्त कलाकार मंच पर प्रस्तुति देंगे, जिनमें प्रमुख नाम हैं।

वॉइस ऑफ कोलकाता एवं सारेगामापा फेम प्रियंका चटर्जी, इंटरनेशनल सिंगर दीपक अंश , वॉइस ऑफ एमपी अरविंद सिंह भदौरिया, संजय सिंह राजपूत एवं सुरभि अवधिया

इस अवसर पर कटनी के कीबोर्ड वादक गोपी दादा और रीवा के ढोलक मास्टर सनी भट्ट को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। आयोजन स्थल पर आकर्षक लाइट और साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई है।

जनमानस से अपील

आयोजन समिति के संरक्षक देवेंद्र दुबे और आयोजक डॉ. प्रवीर दुबे ने समस्त संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर नवोदित कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और 17 जून की सेलिब्रिटी नाइट का आनंद लें
इस दौरान कार्यक्रम में
जीडीसी प्राचार्य डॉ. विभा श्रीवास्तव, डॉ. आरती तिवारी, अनुराधा श्रीवास्तव, रचना मिश्रा, अनामिका त्रिपाठी एवं विंध्य सत्ता के प्रधान संपादक नरेंद्र बुधौलिया, मनीष मिश्रा, राजकपूर शुक्ला, सुमित मोजवानी सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश / हनुमना पुलिस ने 03 माह से फरार एन.डी.पी.एस.एक्ट के आरोपी को रीवा से किया गिरफ्तार

Sun Jun 15 , 2025
मध्य प्रदेश / हनुमना पुलिस ने 03 माह से फरार एन.डी.पी.एस.एक्ट के आरोपी को रीवा से किया गिरफ्तारः- स्टेट हेड/ राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934 हनुमनापुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक मऊगंज विक्रम सिंह परिहार के मार्गदर्शन मे, थाना प्रभारी हनुमना निरी. अनिल काकडे ने […]

You May Like

advertisement