शिक्षक स्वयं को समय के अनुसार तैयार करें: डॉ.अशोक शर्मा

शिक्षक स्वयं को समय के अनुसार तैयार करें: डॉ.अशोक शर्मा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

नौ दिवसीय महर्षि कॉन्सियस वेस्ड एजुकेशन और उन हाऊस ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न।

कुरुक्षेत्र 29 जून : विकास भारत के सपने को साकार करने के शिक्षकों को समय के अनुसार अपने आप को अपडेट करने की जरुरत है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सही ढंग से लागू करने का जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। इसलिए आने वाला समय चुनौतियों से भरा है। शिक्षक इसके लिए तैयार हो जाए।यह विचार केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के जन संचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा ने रविवार को महर्षि विद्या मन्दिर स्कूल सांवला कुरुक्षेत्र में संपन्न हुए नौ दिवसीय महर्षि कॉन्सियस वेस्ड एजुकेशन और उन हाऊस ट्रेनिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमती महिन्द्र कौर, एम.सी.बी ई की कोर्डिनेटर डॉ वीणा बहुगुणा व शिक्षको ने उनका स्वागत किया।डॉ. अशोक शर्मा ने कहा देश पहली बार शिक्षा नीति पर इतने बड़े स्तर पर चर्चा हुए हैं। स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए सेमिनार व कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आप अपने आप को अपडेट करने आएं हैं। आने वाला समय तकनीक का है। छात्रों में रचनात्मक कोशल व समस्त समाधान के लिए तैयार करना जरुरी है। आने वाला समय ए आई का है। लेकिन फिर भी शिक्षक महत्व से ज्यादा रहेगा।बस जरुरत है शिक्षक स्वयं को अपडेट करें। नौ दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले लगभग विभिन्न स्कूलों के चालीस से अधिक प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।इस अवसर पर यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के शिक्षक डॉ सुशील कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।सी बी एस ई की तरह से आई मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती गुरशरण कौर ने दो दिन प्रतिभागी शिक्षकों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति व नई तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी।नौ दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों में भारी उत्साह था। प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने अनुभव सांझा किए।अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती महिन्द्र कौर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित अंतरप्रांतीय पत्रकार सम्मेलन में गूंजे पत्रकार- एकता के स्वर

Sun Jun 29 , 2025
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित अंतरप्रांतीय पत्रकार सम्मेलन में गूंजे पत्रकार- एकता के स्वर सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 एसोसिएशन के राष्ट्रीय विस्तार पर हुई चर्चा।संवाद जहां से शुरू होता है वहां पर गलत चीज होने की संभावना कम होती है : […]

You May Like

advertisement