
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 सितंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ऐसे श्रद्धालु व जत्थे जो कि गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए जाना चाहते है, वे श्रद्धालु व जत्थे इसके लिए जिला स्तर पर अपना पंजीकरण हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति कुरुक्षेत्र के पास करवा सकते है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला के ऐसे श्रद्घालुओं, यात्रियों व जत्थों से आवेदन आमंत्रित किए गए है, जो कि गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा के दर्शन के लिए जाना चाहते है। ऐसे श्रद्धालु व जत्थे द्वारा दिए गए आवेदन को उपायुक्त कार्यालय द्वारा सरकार को भिजवाया जाना है। इसलिए संबंधित श्रद्धालु व जत्थे विधिवत भरे हुए अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 12 सितंबर 2026 तक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति कुरुक्षेत्र के पास जमा करवा सकते है।


