शिक्षक दिवस पर कुलगुरु निवास पर ‘एट होम’ कार्यक्रम आज

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 सितंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर, शनिवार को सायं 6.30 बजे कुलगुरु निवास पर ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की ओर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों के सम्मान में किया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष शिक्षकों के सम्मान में ‘एट होम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण स्वरूप प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं शाखाओं के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें हॉर्टिकल्चर विभाग, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग, लोक सम्पर्क विभाग, मुख्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय, सामान्य शाखा, ललित कला विभाग, सेनिटेशन शाखा तथा निर्माण शाखा सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूरी युवा पीढ़ी को 'कृष्णत्व' की ओर ले जाना है : समर्थगुरु सिद्धार्थ

Fri Sep 4 , 2026
थानेसर, संजीव कुमारी 4 सितंबर : समर्थगुरु धारा हिमाचल के शिक्षा कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने सभी भारतवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।उत्क्रान्ति, आत्मक्रान्ति के माध्यम से पूरी की पूरी पीढ़ी (Gen Z) को […]

You May Like

advertisement