“हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जय कारों से गूंज उठा फिरोजपुर

फिरोजपुर 04 सितंबर 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

   "हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा फिरोजपुर। पंडित विश्वनाथ, पंडित रमाकांत, पंडित अनिल शर्मा,पंडित अरुण पांडे ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से पूर्ण अवतार योगेश्वर भगवान श्री कृष्णा जी का जन्म दुवापर युग के अंत में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में हुआ था। उन्होंने कंस के अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्ति दिलाकर सनातन धर्म की पुण्य स्थापना की थी। उन्होंने अधर्म का अंत किया और धर्म की पुण्य स्थापना की।

  फिरोजपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को श्रद्धा भावना के साथ मनाने के लिए सभी मंदिरों में तकरीबन महीना पहले तैयारियां चल रही थी। श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) में भी नन्हे मुन्ने कलाकारों ने श्री कृष्णा भजनों पर नृत्य करके समय बांध दिया जो की देखने योग्य था। हजारों की संख्या में श्री कृष्ण भक्तों ने मंदिरों में जाकर नतमस्तक होकर अपने और अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी की ओर से विशेष अतिथियों को चुनरी पहना कर सम्मानित किया गया। ऐसा ही नज़ारा श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर मैं भी देखने को मिला मंदिर में तरह-तरह की झांकियां प्रस्तुत की गई और श्री कृष्ण जी के भजन गाए गए, भगवान श्री परशुराम मंदिर नमक मंडी, श्री निर्धन निकेतन मंदिर, प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर, नीलकंठ मंदिर, प्राचीन श्री शिवाय मंदिर,गीता भवन मंदिर, फिरोजपुर के लगभग सभी मंदिरों में देखने को मिला। 

      सभी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पूरी मेहनत की जो नजर आ रही थी। ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम धवन कॉलोनी की ओर से भी सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। 

श्री कृष्ण भक्तों के लिए तरह-तरह के प्रसाद फल फ्रूट, धनिया का प्रसाद, चूरमा, माखन मिश्री की व्यवस्था भी की गई थी। भगवान श्री कृष्ण जी के आगमन पर आतिशबाजी चला कर उनका अभिनंदन किया। ढोल नगाड़े बजाए और फिरोजपुर में सभी को मथुरा वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला।

     फिरोजपुर के सीनियर कप्तान पुलिस की ओर से भारी पुलिस बल तैनात की गई थी। ताजों कोई भी अप्रिय धटना न घट जाए। फिरोजपुर मंदिर कमेटियों के प्रतिनिधियों ने उनका आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्कॉन श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, उमड़ा जन सैलाब

Sat Sep 5 , 2026
कुरुक्षेत्र का सबसे बड़ा जन्माष्टमी महोत्सव। इस्कॉन ने मुख्यमंत्री को दी जन्माष्टमी पर्व की बधाई।25,000 से अधिक लोगों में बंटा भगवत् प्रसाद। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 सितंबर : ज्योतिसर : पेहवा मार्ग स्थित इस्कॉन श्रीकृष्ण अर्जुन मंदिर में सोमवार रात्रि जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत भव्य एवं दिव्य रूप से सम्पन्न हुआ। […]

You May Like

advertisement