शिक्षक दिवस पर शिक्षाविदों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मिथिलापुरी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की ओर से शिक्षाविदों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्यजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारी बहन रजनी जी ने पटका पहनाकर एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश, चीफ प्रॉक्टर एवं प्रोफेसर डॉ. रविंद्र सिंह, केमिस्ट्री विभाग की हेड डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, डॉ. सुमित, एसोसिएट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग आदि। इस अवसर पर पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष, डॉ. शेफालिका सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रजनी बहन ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देकर उनके चरित्र एवं संस्कारों का निर्माण भी करते हैं। शिक्षा के साथ आध्यात्मिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को जोड़ना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक मुख्यालय आने का निमंत्रण भी दिया गया। कार्यक्रम में बीके नीतू बहन सहित ब्रह्माकुमारीज के अन्य भाई-बहन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुपर कॉमर्स कोचिंग में छात्र-छात्राओं ने गुरु जी पंडित संजय कुमार शर्मा को केक खिलाकर एवं उपहार देकर किया सम्मानित

Sun Sep 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सुपर कॉमर्स कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने गुरु जी पंडित संजय कुमार शर्मा के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गुरु जी को केक खिलाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गुरु के […]

You May Like

Breaking News

advertisement