
(पंजाब) फिरोजपुर 06 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
श्री रामा-कृष्णा ड्रामाटिक क्लब गोखले हॉल की ओर से 70वें वर्ष में प्रवेश श्री रामलीला की रिहसल का शुभारंभ पंडित जी द्वारा विधिवत तरीके से श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर में क्लब के चेयरमैन श्री पृथ्वी पुगल की अध्यक्षता में किया गया।
श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब फिरोजपुर के चेयरमैन श्री पृथ्वी पुगल, प्रधान श्री विजय बहल, श्री निर्मल अग्रवाल, श्री दास गुलाटी , के अतिरिक्त क्लब के डायरेक्टर श्री अविनाश आनंद, श्री बलविंदर वर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित थे। पूजा अर्चना के बाद सारी क्लब की ओर से प्रभू श्री राम जी की अराधना की गई ।
क्लब के डायरेक्टर अविनाश आनंद और विजय बहल क्लब के प्रधान ने बताया की रहस्य का मतलब प्रभु श्री राम जी का मंचन और भी बढ़िया तरीके से किया जा सके। तांजो घर-घर में प्रभु श्री राम जी के आदर्श उनकी शिक्षा पहुंच सके।

