अजमेर: वार्ड 14 में कांग्रेस प्रत्याशी सैयदा वाहिदा चिश्ती के चुनाव कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, जनसंपर्क अभियान तेज

अजमेर। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी सैयदा वाहिदा चिश्ती के नए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ढाई दिन के झोंपड़े के सामने धूमधाम से किया गया।

​कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर नमाज़-ए-मगरिब के पश्चात एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें वार्ड के स्थानीय निवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों और भारी संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी सैयदा वाहिदा चिश्ती ने क्षेत्रवासियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और आगामी चुनाव के लिए उनका समर्थन तथा आशीर्वाद मांगा।

​इस दौरान समर्थकों और स्थानीय निवासियों ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान को गति देने और एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

​क्षेत्र के विकास का वादा करते हुए सैयदा वाहिदा चिश्ती ने कहा, “मेरा प्राथमिक उद्देश्य वार्ड 14 की मूलभूत जनसमस्याओं का स्थायी समाधान करना, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना है।”

​कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांगने और प्रचार अभियान को और अधिक तेज करने की रणनीति तैयार कर ली है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement