जांजगीर-चांपा। ग्रीष्मकालीन फसल हेतु नहरों में जल का प्रवाह प्रस्तावित है। जिले में रबी फसल 2020-21 के लिए कुल 91 हजार 699 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग के कार्यपालन अभियंता ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि प्रस्तावित क्षेत्र के किसान ग्रीष्मकालीन फसल के लिए तैयारी प्रारंभ कर दें।
2 जनवरी से जांजगीर शाखा नहर प्रणाली मुड़पार वितरक नहर से 7800 हेक्टेयर, जांजगीर शाखा नहर प्रणाली नवागढ़ वितरक नहर से 6034 हेक्टेयर, चांपा शाखा नहर प्रणाली से 4045 हेक्टेयर, हसदेव बांयी तट नहर प्रणाली से 1000 हेक्टेयर और अकलतरा शाखा नहर प्रणाली से 2820 हेक्टेयर रकबे में ग्रीष्मकालीन फसल सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा।