विकासखंड बम्हनीडीह के 36 गावों में इस तारिख से मच्छरदानियों का वितरण


जांजगीर-चांपा। विकासखंड बम्हनीडीह के 9 उप स्वास्थ्य केंद्रों के 36 ग्रामों में दीर्घकालिक मच्छररोधी, दवा लेपित मच्छरदानी का वितरण 29 जनवरी से प्रारंभ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मानव को मच्छर के संपर्क से रोकना, मलेरिया, परजीवी घनत्व कम करना, समुदाय में मरदानी के उपयोग के लिए व्यवहार परिवर्तन, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों और अन्य जोखिम समूहों को सुरक्षा देना है। दवा लेपिक मच्छरदानी उपयोग के अनेक लाभ हैं । इनसे पूरी निंद्रा, कीटों से सुरक्षा, लंबी अवधि तक मच्छरदानी का उपयोग, शिशुओं, गर्भवती महिलाओं में मलेरिया से बचाव, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाना, मच्छरों की वंश वृद्धि पर रोक।


9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के इन 36 ग्रामों में मच्छरदानी का वितरण


उप स्वास्थ्य केंद्र भवरेली के ग्राम भवरेली में 29 जनवरी, झर्रा मे 8 फरवरी, पचरी में 4 फरवरी, रोहदा में 3 फरवरी, बम्हनीडीह उप स्वास्थ्य केंद्र के ग्राम बम्हनीडीह में 4 फरवरी, उप स्वास्थ्य केंद्र लखुर्री के ग्राम लखुर्री में 4 फरवरी, मौहाडीह 15 फरवरी, कोनियपाठ में 17 फरवरी, औराडीह में में 11 फरवरी, भद्रा में 6 फरवरी, मोहगांव में 8 फरवरी, उप स्वास्थ्य केंद्र पोडीशंकर के ग्राम पोडीशंकर में 10 फरवरी, रीवाडीह मे 15 फरवरी, फरसवानी में 18 फरवरी, कनकपुर में 17 फरवरी, सोनाईडीह मे 4 फरवरी, चारपारा में 8 फरवरी, उप स्वास्थ्य केंद्र लखाली के ग्राम लखाली में 4 फरवरी, सरवानी में 8 फरवरी, परसापाली में 10 फरवरी, उप स्वास्थ्य केंद्र तालदेवरी के ग्राम तालदेवरी में 8 फरवरी, बोरसी में 10 फरवरी, नकटडीह में 4 फरवरी, छिर्राडीह में 6 फरवरी, उप स्वास्थ्य केंद्र सेमरीया के ग्राम सेमरीया में 10 फरवरी, कपिस्दा में 8 फरवरी, बंसुला में 15 फरवरी, उप स्वास्थ्य केंद्र करनौद के ग्राम करनौद में 10 फरवरी, गोविंदा में 3 फरवरी, बरकुट में 8 फरवरी, बरघड़ी में 4 फरवरी, और उप स्वास्थ्य केंद्र पुछेली के ग्राम पुछेली में 8 फरवरी, पिपरदा में 10 फरवरी, भवरमाल में 6 फरवरी, अमोदी में 4 फरवरी और खपरीडीह में 15 फरवरी को दवा लेपित मच्छरदानी का वितरण किया जाएगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा के शंकर ने सगड़ी में निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Wed Jan 27 , 2021
सपा के शंकर ने सगड़ी में निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस ने किया गिरफ्तार।आज़मगढ़। रिपोर्ट: नीतीश जायसवाल आज़मगढ़: पार्टी मुखिया के अह्वान पर मंगलवार को कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर किसानों के समर्थन में सपाई सड़क पर उतर गए।आज़मगढ़ जिले के सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुखिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement