जयराम विद्यापीठ में हुआ आस्था एवं श्रद्धा के साथ अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम ट्रस्टियों ने किया भंडारे का वितरण।

कुरुक्षेत्र, 5 नवम्बर : कार्तिक महीने में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का विशेष महत्व है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के तीर्थों और आश्रमों में विभिन्न आयोजन तथा पूजन किये गए। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ के अन्नपूर्णा हाल में भी आस्था और श्रद्धा से अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवक सतबीर कौशिक व रोहित कौशिक द्वारा गोवर्धन पूजा के उपरांत विधिवत पूजन के उपरांत भंडारा प्रारम्भ किया गया। जयराम विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला व सतबीर कौशिक ने बताया कि दीपावली के अगले दिन विधिवत गोवर्धन पूजा होती है और साथ अन्नकूट भण्डारों का आयोजन होता है। उन्होंने बताया कि ऐसी मान्यता है कि गोवर्धन पर्वत उठा कर भगवान कृष्ण ने जिस प्रकार रक्षा की थी। उसी प्रकार भगवान अपने भक्तों की भी रक्षा करते हैं। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, तीर्थों और आश्रमों में गोवर्धन पूजन तथा अन्नकूट भण्डारों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ परिसर में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच गोवर्धन पूजन के साथ अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। विद्वान ब्राह्मणों व शास्त्रियों के साथ पूजन संपन्न करवाया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिओम मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद वितरित

Fri Nov 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- शास्त्री नगर सुधा सभा द्वारा शास्त्री नगर स्थित हरिओम मंदिर में अन्नकूट प्रसाद का भंडारा लगाया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शास्त्री नगर सुधार सभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। सभा […]

You May Like

Breaking News

advertisement