फिरोजपुर 22 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-
स्थानीय दिव्य ज्योति नगर स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सत्संग आश्रम में गुरबाणी विचार एवं कीर्तन समागम का एक विशेष आयोजन किया गया।सत्संग के प्रारंभ में गुरुमुख भाई सुरेंद्र सिंह जी ने सारी संगत को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन से प्रेरणा लेकर ईश्वर भगति करने व समाज में सद्भावना से जीवन- जापन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी केवल किसी विशेष समुदाय के गुरु नहीं बल्कि समस्त मानव जाति के गुरु हैं। सत्संग प्रवाह में गुरुमुख भाई रविंदर सिंह जी बताया कि हमारे गुरुओं ने सदैव हमें प्रेम का पाठ पढाया है इसीलिए हमें सदैव आपसी द्वेष भावना को त्याग कर प्रेम पूर्वक रहना चाहिए। दूसरों की सुख समृद्धि देखकर कभी कुंठा ना पालें। उस व्यक्ति की प्रगति के कारणों को समझें उसके सद्गुणों को अपनाएं और स्वयं का बहुमुखी विकास करें। किसी ना किसी चीज का अभाव हर व्यक्ति के जीवन में होता है तो उस से दुखी या निराश ना हो इससे तन मन दोनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ यही सोचे कि हमें जो मिला है उस से दुनिया के तमाम अन्य लोग वंचित हैं।हम से भी अधिक दुखी और परेशान लोग इस संसार में हैं। यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हम सर्वशक्तिमान ईश्वर की सर्वोत्तम कृति है ईश्वर ने हमें संसार में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शित करने के लिए ही बनाया है। हमेशा उत्तम विचारों को ही अपने जीवन में जगह देनी चाहिए ताकि हम स्वस्थ और समृद्धि रह सकें।
गुरुमुख भाई गुरप्रीत सिंह एवं गुरुमुख भाई जसपाल सिंह जी ने गुरुबानी संकीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।
इस कार्यक्रम में हंसराज जोसन,अजय सावन सुक्खा,अशोक जैरथ,नरेश सेतिया,राकेश नागपाल,प्रदीप सेठी( प्रधान लायन्स क्लब विशाल), लायन्स महेश बब्बर,सिप्पी कालड़ा,विश्वजीत ज्यानी, जगदीश बजाज (पार्षद), सुखविंदर सिंह (काका कंबोज),मनोज तिवारी(चीफ मैनेजर कैनरा बैंक),बाबूलाल अरोड़ा,शशिकांत,प्रिंसिपल नरेश सपड़ा,सुबोध वर्मा,नरेश सचदेवा,डॉ.रिंकू बाला चावला,डॉ.नीलू चुग,डॉ निशांत सेतिया,डॉ.अंशु चावला,डॉ.एरिक एडिसन, सरपंच बूटा सिंह,सरपंच नवां मौजम, राजा बरार (सरपंच जोड़की कंकर),वरिंदर पाल सिंह,हर भगवान सिंह आदि विशेष रूप से पहुँचे।