जांजगीर-चांपा, 21 जनवरी, 2022/ जिले के 79.91 प्रतिशत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूर्ण हो चुकी है। जिले में 20 जनवरी की शाम 5 बजे तक 1 लाख, 59 हजार 730 किसानों द्वारा 6 लाख, 78 हजार, 392.92 टन धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 66.77 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 79.91 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख, 59 हजार 730 किसानों से 6 लाख, 78 हजार, 392.92 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,899 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी।
Next Post
खोखरा में तालाब निर्माण,गहरीकरण से निकलने वाले खनिज मिट्टी, मुरूम के विधिवत परिवहन की अनुमति दी गई है- खनिज अधिकारी
Fri Jan 21 , 2022
You May Like
-
2 months ago
डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति
-
1 year ago
गांव, गरीब और किसानों का बजट रमेश पैगवार
-
5 months ago
लेखा समाधान बैठक 28 दिसम्बर को