भाजपा युवा मोर्चा ने बनाई सैल्यूट बोस कार्यक्रम को लेकर रणनीति

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

युवाओं और युवा मोर्चा की भागीदारी के चलते भव्य और यादगार होगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में आयोजित कार्यक्रम : रूबल।
लेफ्टिनेंट विक्रम सिंह की अगुवाई में रुबल शर्मा ने लगाई कार्यकर्ताओं की डयूटियां।
पिहोवा,थानेसर,पिपली,लाडवा,बाबैन,शाहाबाद समेत सभी मंडलों पर कार्यर्ताओं द्वारा किया जाएगा नेताजी को नमन।

कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने कहा कि नेता जी सुभाषचन्द्र बोस और आजाद हिंद फौज का देश की स्वतंत्रता में अनूठा योगदान है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदो के इतिहास और विचारों से आमजन को जोड़कर राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रही है।
रुबल ने भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारीयों औऱ कार्यर्ताओं के साथ 23 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले में लगभग सभी गांव और वार्डो में आयोजित सैल्यूट बोस कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई।
रुबल ने पिहोवा में लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यर्ताओं की डयूटियां लगाई।
रुबल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर कार्यर्ताओं में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ के मार्ग निर्देश और भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी के नेतृत्व में आयोजित सेल्यूट नेताजी कार्यक्रम भव्य और यादगार होगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सन्गठन गुमनामी के अंधेरे में खोए शहीदो के देश की आजादी के प्रति योगदान को आमजन के सामने ला रहा है। रुबल ने कहा कि कांग्रेस ने शहीदों का अपमान किया है ,भाजपा देश शहीदो का सम्मान और गोरव बढ़ा रही है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला प्रभारी रोहित मेहता,जिला उपाध्यक्ष विनीत गोयल,आईटी सेल सागर मदान, मंडल अध्यक्ष केशव सिंगला,दिलेर शर्मा थानेसर,सुनील गुर्जर, विश्व गोयल, मांगेराम कौशिक, सन्दीप शर्मा, अनुज जोषी,साहब सिंह सरपंच मूर्तजापुर, चिरंजीव गर्ग, निर्भय छाबड़ा,गुरदेव पूरी,रामपाल अरनैचा, संजय वर्मा,मनोज शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रणनीति बनाते रुबल शर्मा व पदाधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांव लुखी का सरकारी स्कूल अपग्रेड होने पर जसविंद्र खैहरा का गांववासियों ने किया जोरदार स्वागत

Fri Jan 21 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जसविंद्र खैहरा ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व विधायक का किया धन्यवाद। कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी:- जिले के गांव लुखी के सरकारी स्कूल को अपग्रेड किए जाने पर जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement