आकस्मिक मृत्यु के 03 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा, 23 जनवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील सारागांव के ग्राम कुम्हारीखुर्द के श्री संतोष कुमार की अकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती अमरीका बाई सूर्यवंशी, ग्राम देवरी निवासी श्रीमती उर्मिला कैवर्त्य की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति श्री देवचरण कैवर्त्य और तहसील डभरा के ग्राम तुलसीडीह निवासी श्रीमती त्रिलोमा सिदार की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति श्री सुनील सिदार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने राज्य में धान खरीदी की अवधि एक सप्ताह बढ़ाने का किया एलान, कहा किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं

Sun Jan 23 , 2022
   जांजगीर-चांपा, 23 जनवरी, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आज एक बड़ा फैसला लिया। राज्य में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की […]

You May Like

Breaking News

advertisement