मोगा : 23 जनवरी [ कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं राष्ट्र के महां नायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती एडवोकेट प्रदीप भारती जिलाध्यक्ष ब्राह्मण सभा पंजाब इकाई मोगा के नेतृत्व में हर्षोल्लास से मनाई गई। ब्राह्मण बंधुओं नेता जी के चित्र पर श्रद्धापूर्वक मिष्ठान अर्पित किया। सभा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष भारती एवं उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने नेता जी जीवनी पर प्रकाश डाला। सभा के सचिव जसप्रीत शर्मा ने बताया कि नेता जी का जन्म ही भारत माता को स्वतंत्र करवाने हेतु हुआ।उन्होंनें अपने रक्त से स्वतंत्रता के बृक्ष को सींचा है जो आज हम आजादी का आनंद मान रहे हैं। ब्राह्मण सभा पंजाब इकाई जिला मोगा की ओर से भारत माता के वीर सपूत को उनकी 125वीं जयंती पर कोटिन कोटिन नमन। इस अवसर पर एडवोकेट प्रदीप भारती, राजेश भारद्वाज, आत्मा राम शर्मा, प्रवीण शर्मा,विजय कुमार शर्मा, सुरिंदर शर्मा,जसप्रीत शर्मा, राकेश शर्मा एवं विजय मिश्रा इत्यादि विशेष तौर पर उपस्थित थे।
Next Post
मेरठ:मेरठ में शेखपुरा भट्ठा के पास रास्तों का हाल बेहाल पैदल चलना भी मुश्किल
Sun Jan 23 , 2022
You May Like
-
3 years ago
बैंक कर्मियों की मनमर्जी खाताधारक परेशान
-
3 years ago
बिहार:सड़कों पर धान रोपनी कर किसानों जताया विरोध