हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्श औऱ बलिदान से युगों युगों तक प्रेरित होता रहेगा युवा वर्ग : रुबल शर्मा।
कुरुक्षेत्र : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा खेड़ी मारकण्डा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। भारी बरसात और सर्दी की चुनौती के बावजूद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यर्ताओं ने जिलेभर मे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि दी और आजाद हिन्द फ़ौज का तराना गाकर सैल्यूट बोस बोलकर नेताजी को नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने भी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित किये। गौरतलब है कि रुबल शर्मा खेड़ी मारकण्डा के तत्कालीन सरपंच रहे हैं जिनके नाम हरियाणा के सबसे कम उम्र के सरपंच होने का रिकॉर्ड दर्ज है। यही कारण है कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में बरसात के बावजूद लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस अवसर पर रुबल शर्मा ने कहा कि देश मे पहली बार भाजपा पार्टी द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की याद में पराक्रम दिवस मनाने की शुरुआत हुई है जो सराहनीय है। बीजेवाईएम जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा ने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा लगाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वालों को उचित सम्मान नही दिया यही कारण है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के संघर्ष और आजाद हिन्द फ़ौज के अनगिनत क्रांतिकारी वीर गुमनामी के अंधेरे में छिप गये जिन्हें भाजपा की सरकार और सन्गठन अब गांव गांव घर घर पंहुचाकर उचित सम्मान देगा। युवा मोर्चा प्रधान रुबल शर्मा ने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्श और बलिदान से भारतवर्ष की युवा पीढ़ी युगों युगों तक प्रेरित होती रहेगी। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यर्ताओं ने सैल्यूट बोस बोलकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतवर्ष के सच्चे सपूत थे नेताजी।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जिस सम्मान के हकदार थे उन्हें नही मिला परंतु अब देश की सरकार न केवल नेताजी को सम्मान देगी बल्कि नेताजी के विचारों और संघर्ष की कहानी को गांव गांव घर घर पंहुचाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देगी। राहुल ने खेड़ी मारकण्डा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को सैल्यूट किया।
कैप्टन भूपेंद्र सिंह और रविन्द्र कौशिक को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से खेड़ी मारकण्डा में आयोजित कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज के आजादी के प्रति योगदान और संघर्ष को नमन किया गया। इस मौके पर कैप्टन भूपेंद्र सिंह और सूबेदार रविन्द्र कौशिक को मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा और जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने पार्टी सन्गठन की तरफ से सम्मानित किया।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा और जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।