हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
आश्रम में जन्मदिवस करोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सादगी पूर्ण मनाया गया।
कुरुक्षेत्र 24 जनवरी :- आज अखंड गीता पीठ आश्रम परिसर में श्री सद्गुरु महामंडेलश्वर डा. स्वामी शास्वतानन्द गिरि जी महाराज का जन्मोत्सव भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वप्रथम सर्वदेव पूजन हुआ।
आश्रम की आज सारी व्यवस्था महाराज जी के परम शिष्य महंत वासुदेवानंद गिरि जी महाराज द्वारा संपन्न हुई।
इसके बाद हवन उपरांत सदगुरुदेव आशीर्वाद समस्त भक्तों को प्राप्त हुआ। आश्रम क्षेत्र में सद्गुरु जन्मोत्सव पर 51 वृक्ष, बिल्वपत्र, तुलसी के पौधे आदि लगाए गए , गौमाता पूजन , कीर्तन भजन सतगुरु प्रवचन और भंडारे के प्रसाद जन्मोत्सव प्रकाश उत्सव का कार्यक्रम संपादित हुआ। इस अवसर पर नगर के गणमान्यजन उपस्थित रहे।