ठोस दिखे इंतजाम, इस बार नहीं लगा जाम
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दे कि आजमगढ़ नगर में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने से जाम लगने की आशंका के बीच यातायात पुलिस की तरफ से इस बार ठोस इंतजाम किए गए थे परीक्षा केंद्रों के पास पुलिस बल के अलावा चुनाव ड्यूटी के लिए आए केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी लगाया गया था जिसके चलते परीक्षा छूटने के बाद नगर में कहीं पर भी जाम नहीं दिखा यातायात पुलिस के जवान भी जगह-जगह लगाए गए थे जाम न लगे इसके लिए संपन्न होने तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी इसके लिए अलग से सिपाहियों की ड्यूटी नगर एंट्री पॉइंट पर लगाई गई थी सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद कई बार निरीक्षण कर यातायात और नागरिक पुलिस के सिपाहियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया था।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909