सपा विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने से सपा को लगा तगड़ा झटका
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
जनपद के सियासत में मजबूत जमीनी आधार वाले नेता माने जाते हैं विधायक सुभाष राय
अतरौलिया आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने समाजवाद के पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली वाले अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक सुभाष राय को भाजपा में शामिल कर समाजवादी पार्टी को जोर का झटका धीरे से दे दिया। जनपद की सियासत में मजबूत जमीनी आधार वाले जलालपुर विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने से जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर प्रभावी असर पड़ेगा। सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सफलता मिली थी लेकिन आम चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी फिर जिले में 2 सीट पर आ गई। अब विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा नेताओं की नजरें कई अन्य विपक्षी नेताओं पर भी टिकी हुई है । सूत्रों की माने तो शीघ्र कई अन्य नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। विधायक सुभाष राय का भारतीय जनता पार्टी से पुराना नाता रहा है। जब पूर्व सांसद राकेश पांडे ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि विधायक सुभाष राय समाजवादी पार्टी छोड़ देंगे, हुआ भी वही। सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जलालपुर विधायक सुभाष राय को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया । विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, विधायक अनीता कमल, विधायक संजू देवी गुप्ता, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जयराम विमल, पूर्व सांसद हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ़ साधु वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गण डॉक्टर राजित राम त्रिपाठी, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, ज्ञान सागर सिंह, शिव नायक वर्मा, कपिल देव वर्मा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, दिनेश पांडे, समाज सेविका डॉक्टर पूनम राय, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडे, रफत एजाज, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कनोजिया, वरिष्ठ भाजपा नेता आर एस गौतम, बाबूलाल भारती, राजेश चौहान, सोनू गोस्वामी, श्याम नाथ शुक्ला, विनय पांडे, पूर्व जिला महामंत्री डॉक्टर शिवपूजन वर्मा, धर्मवीर मिश्रा, अमरनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गण अभिषेक निषाद, भगवान पांडे, महेंद्र वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गण आनंद जायसवाल, अरविंद उपाध्याय, रामप्रकाश, अजय सिंह, राघव तिवारी, प्रकाश चंद्र शुक्ला, भगवान मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, इंद्रेश निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर कैलाश सिंह, आदित्य सिंह, महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रेमशिला यादव, जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह, उपमा पांडे, मीरा पांडे, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, सुरेंद्रनाथ उपाध्याय, सानू मिश्रा, राजवर्धन पांडे एडवोकेट, रामकृष्ण पांडेय, राम जियावन तिवारी, विवेक सिंह, नीरज सोनी, सत्य वर्धन पांडे, अनिल सिंह, कमलेश मिश्रा, गुड्डू सिंह, राकेश पांडे, अनूप सिंह पिंटू, सुक्खू कनौजिया, अभिषेक त्रिपाठी, बसखारी ब्लॉक प्रमुख कुंवर नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रामधारी यादव, सभानन्द तिवारी सहित कई अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909