बिहार:जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती मनाई गई

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती मनाई गई।

पूर्णिया

अम्बेडकर सेवा सदन पूर्णिया के सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती बामसेफ, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान के तहत माननीय बम-भोला साहनी की अध्यक्षता में मनाई गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की गई।बहुजन प्रतिनिधियों के बीच परिचय कार्य हुआ तत्पश्चात सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। मंच-संचालन का कार्य भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि माननीय कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों, दलितों, शोषितों और अल्पसंख्यकों के मसीहा थे। आज तक राष्ट्रीय स्तर पर इनके बराबरी में एक भी नेता नहीं हुए हैं। कमजोर, पिछड़ों और वंचितों को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने में इनका कार्य सराहनीय रहा है।
मुख्य वक्ता बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी के कार्यों को याद करना आज काफी प्रसांगिक है। कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान कर्पूरी रोड मैप से हीं संभव हो सकेगा। हमें अपना हक -अधिकार चाहिए, इसके लिए हमें आपस में चर्चा-परिचर्चा का आयोजन करते रहना चाहिए।लंबे -कूचले जाति के लोगों को जूल्म-अत्याचार, सामंतवाद के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा।सभी बहुजनों को एकजुट होकर सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने की जरूरत है। समाज में हर वर्ग,हर जाति के लोगों को आगे आकर माननीय जननायक के पथ पर चलना होगा।
महिला कालेज के व्याख्याता डा प्रमिला कुमारी ने कहा कि पहले जनसेवा की भावना से नेतागिरी करते थे परंतु आज देश के तमाम नेता जनता को लूटने के लिए हीं नेतागिरी करने लगे हैं। हमारे कर्पूरी ठाकुर जी स्वयं कष्टों में रहते हुए सदैव जनसरोकार कार्यों में लगे रहते थे। मौके पर बहुजन संत नंदकिशोर बाबा,अर्जी संघ के राष्ट्रीय सदस्य अशोक मंडल,बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के जिलाध्यक्ष उपासक शंभू प्रसाद दास,जैविक साहू समाज के जिलाध्यक्ष सोपाल साह, राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान, मजदूर नेता दिनेश दास,दिनेश शर्मा, अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर, किसान नेता अनिरूद्ध मेहता, कामरेड इस्लामुद्दीन, विनोद यादव,अभीयंता रघुनंदन कामती, योगेन्द्र राम, नंदकिशोर ठाकुर, गोविंद पासवान सहित अनेक गणमान्य बहुजन समाज के लोग शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:आपदा कन्ट्रोल रूम जनपद आजमगढ़ में ही निराश्रित गोवंश से सम्बन्धित सूचना दे- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

Tue Jan 25 , 2022
आजमगढ़ 24 जनवरी– मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि आपदा कन्ट्रोल रूम में ही निराश्रित पशु कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है, क्रियाशील किया जाय, जहाँ पर पूर्व कार्मिक आपदा एवं अन्य सूचनाओं के साथ-साथ निराश्रित गोवंश के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त करेगें। उन्होंने अवगत कराया कि आपदा […]

You May Like

Breaking News

advertisement