कांग्रेस ने फाइनल की 11 प्रत्याशियों की सूची
6 सीटों पर बाद मे फैसला
टिकट बंटवारे मे सबसे ज्यादा हरीश रावत की चली
आखिरकार उत्तराखंड कांग्रेस के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। पहली सूची में 53 विधानसभाओं के लिए नाम घोषित किए गए थे। जिसके बाद 17 सीटों पर नाम घोषित होने थे, लेकिन अब दूसरी सूची में फिलहाल 11 सीटों पर नाम घोषित किए गए हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे।
रामनगर – हरीश रावत
डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
कैंट- सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर – बरखा रानी
झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
खानपुर – सुभाष चौधरी
लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
लालकुआं – संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी – डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं